Bihar Bhumi survey: इस जिले में लगान नहीं देने वाले रैयतों की बढ़ने वाली है परेशानी, राजस्व विभाग का बड़ा एक्शन

Bihar Bhumi survey: राजस्व विभाग एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गया है. इस बार वैसे रैयतों की लिस्ट तैयार हो रही, जिन्होंने 5 सालों से लगान जमा नहीं किया है. दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले में बड़ी तैयारी हो रही है. ऐसे रैयतों को नोटिस भी जाएगा.

Bihar Bhumi survey: बिहार राजस्व विभाग एक्शन मोड में है और इस बार वैसे रैयतों को चिह्नित कर लिस्ट तैयार की जा रही है, जिन्होंने पिछले 5 सालों से लगान जमा नहीं किया है और ना ही किसी तरह की जानकारी अंचल कार्यालय में दी है. दरअसल, मामला पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया से जुड़ा हुआ है. जहां, भूमि लगान की वसूली को लेकर सख्ती बढ़ गई है. प्रखंड के राजस्व कर्मियों और अंचल प्रशासन की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि, चनपटिया अंचल में बड़ी संख्या में रैयत हैं, जिन्होंने 5 सालों से लगान नहीं दिया. जिसके कारण लाखों रुपये का नुकसान विभाग को हो रहा. ऐसी में अब सख्ती लागू कर दी गई है.

इस उद्देश्य से लिया गया फैसला

खबर की माने तो, लगान वसूली को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है. वहीं, इसका मुख्य उद्देश्य राजस्व संग्रह में पारदर्शिता लाने और भू-स्वामियों की जिम्मेदारी तय करना बताया जा रहा है. बता दें कि, राजस्व विभाग से जुड़े काम ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं. ऐसे में जानबूझकर लगान भुगतान से रैयतों के बचने की बात कही जा रही. अंचल के सभी जमाबंदियों का लगान निर्धारण किया जा चुका है. इसके साथ ही लगान बकाया से जुड़ी जानकारी और उससे संबंधित डेटा भी विभाग की ओर से पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है.

रैयतों को भेजा जाएगा नोटिस

वहीं, अब खबर है कि, राजस्व संग्रह को लेकर रैयतों की लिस्ट तैयार की जा रही है. जिसमें नाम, खाता संख्या और रकबा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, लेकिन भुगतान विवरण शून्य है. जानकारी के मुातबिक, भूमि लगान नहीं देने वाले रैयतों को विभाग नोटिस भी भेजेगा. उस नोटिस के जरिये रैयतों से भूमि लगान का भुगतान जल्द ही कर देने की अपील की जाएगी. हालांकि, यह भी कहा गया है कि, अगर लगान जमा नहीं करते हैं तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में देखना होगा कि, आगे क्या कुछ एक्शन लिए जाते हैं.

Also Read: Shravani Mela 2025: कांवरियों को रेलवे के फैसले ने कर दिया खुश, बाबा धाम जाने की कर लें प्लानिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >