Bagaha News: रिहायशी इलाके में बढ़ी बाघ की चहलकदमी, लोगों में दहशत का माहौल

Bagaha News: पिपरासी के बाद अब रामनगर से सटे रिहायशी इलाके में एक बाघ की चहलकदमी देखी गई है. लोगों में भय का माहौल है. वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक करने में जुटी हुई है. टीम को बाघ का फुटप्रिंट मिल गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bagaha News: पश्चिम चंपारण के वीटीआर वन क्षेत्र से सटे पिपरासी के बाद अब रामनगर से सटे रिहायशी इलाके में एक बाघ जंगल से भटककर चहलकदमी कर रहा है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मोतीपुर पुल के पास पहुंच कर जांच किया. जांच में एक बाघ के फुट मार्क मिलने की पुष्टि की गई है. हालाकि वह जंगल से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है. दरअसल, रविवार की रात्रि में बैकुंठपुर गांव के आसपास ग्रामीणों ने बाघ को देखा. इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फुट प्रिंट को ढूंढना शुरू किया. हालांकि पहले बाघ का फुट प्रिंट नहीं मिला, लेकिन वन कर्मियों की टीम की काफी मशक्कत  के बाद मोतीपुर पुल के पास बाघ का पगमार्क मिला. 

विभाग की टीम इलाके में कर रही है ट्रैकिंग 

फुटप्रिंट मिलने के बाद टीम ने उसके आधार पर बाघ की तलाश शुरू कर दी है. बाघ की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए दो अलग अलग वन कर्मियों की टीमें तैनात की गई हैं. गौरतलब हो कि बाघ के शहर के नजदीक आने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है. वैकुंठपुर और आसपास के ग्रामीण बाघ के डर से खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है. बाघ के रधिया वन क्षेत्र से निकलकर मसान नदी के रास्ते मोतीपुर पुल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. वन विभाग की टीमें लगातार इलाके में ट्रैकिंग कर रही हैं और लोगों को सतर्क व सजग रहने की सलाह दी गई है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसको लेकर राघिया वन क्षेत्र के रेंजर उत्तम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वन कर्मियों द्वारा मोतीपुर पुल के पास बाघ के फुटप्रिंट मिलने की पुष्टि की गई है. उन्होंने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं. रेंजर ने बताया कि बाघ के पगमार्क मिलने के बाद इलाके में गश्त तेज कर दी गई है. ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों या जंगलों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: Pragati Yatra: सीएम ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >