इंडो-नेपाल की सीमा से 192 बोतल शराब जब्त

मैनाटांड़ : इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व मैनाटांड पुलिस की ओर से अलग-अलग छापेमारी कर 192 बोतल नेपाली शराब जब्त की. इस दौरान एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. एसएसबी की ओर से भेड़िहरवा बीओपी के समीप मंगलवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया़ पीलर संख्या-411 के समीप से 140 बोतल नेपाली शराब […]

मैनाटांड़ : इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व मैनाटांड पुलिस की ओर से अलग-अलग छापेमारी कर 192 बोतल नेपाली शराब जब्त की. इस दौरान एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.

एसएसबी की ओर से भेड़िहरवा बीओपी के समीप मंगलवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया़ पीलर संख्या-411 के समीप से 140 बोतल नेपाली शराब सौंफी को जब्त कर लिया गया. जबकि कारोबारी अंधेरे का फैयदा उठाकर फरार हो गया. सेना नायक राजेश टीक्कू ने बताया कि नेपाल की ओर से शराब लगाया जा रहा था. इसी बीच जवानों ने शराब को जब्त कर लिया. जब्त शराब को पुरूषोत्तपुर थाना को सौंप दिया गया. वहीं मैनाटांड पुलिस की ओर से पकुहवा गांव में छापेमारी कर 52 बोतल नेपाली शराब जब्त कर ली व करोबारी अशोक पटेल को गिरफ्तार कर ली.
मैनाटांड थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने बताया कि चरगांहा निवासी धंधेबाज अशोक नेपाली शराब पकुहवा में एक घर में छुपा कर रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब को जब्त कर लिया गया व धंधेबार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस धंधेबाज अशोक पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दी.
331 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार : सिकटा. सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार की अहले सुबह भारी मात्रा में नेपाली शराब को जब्त किया है. इसके साथ ही एसएसबी ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के पर्सा जिला के भिस्वा बाजार नंद प्रसाद है. एसएसबी के द्वितीय सेनानायक सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि गश्ती के दौरान पुरैनिया गांव के समीप सीमा पिलर संख्या 408/2 के पास से एक साइकिल पर सामान लादकर नेपाल की ओर से सिकटा में प्रवेश करते हुए उक्त आरोपित को रोका गया. उसके साइकिल की जांच की गयी तो उसके पास से अलग-अलग ब्रांडों की शराब मिली. इसमें 240 बोतल नेपाली सौंफी, 72 बोतल मदहोश व 19 बोतल विदेशी शराब की बरामद की गयी. आरोपित को एसएसबी ने पुलिस को सौंप दिया है.
कार्रवाई
एसएसबी ने 140 बोतल व मैनाटांड पुलिस ने 52 बोतल नेपाली शराब पकड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >