जगदीशपुर/श्रीनगर : जगदीशपुर पंचायत की उपमुखिया सह वार्ड सदस्य रिंकू देवी ने कहा कि हमें एकजुट होकर अपने अधिकार और मान-सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी. हमें दरकिनार कर प्रत्येक स्तर पर मनमानी की जा रही है. उक्त बातें उपमुखिया ने स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित वार्ड संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. वार्ड संघ के अध्यक्ष तैरून नेशा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को समझना होगा और इसके लिए संघर्ष करना होगा. बैठक का संचालन कर रहे बाबूलाल प्रसाद ने कहा कि कोई भी हमारी हकमारी करे ये बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बिना पूछे ही मुखिया कार्य करा लेते हैं.
ऐसा नहीं होना चाहिए. वार्ड संघ के संरक्षक सह पूर्व जदयू अध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा कि वार्ड सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर संगठन सचिव नंद किशोर राम, कोषाध्यक्ष विक्की कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, दीपेंद्र कुमार, पूर्व वार्ड संघ अध्यक्ष मैनुद्दीन मंसूरी, आशिक मियां, सुरेंद्र बैठा, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे और सबने संगठन की मजबूती पर बल दिया. साथ ही कई निर्णय लिये गये. उधर श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार बैरिया प्रखंड के मनरेगा भवन में वार्ड संघ की बैठक हुई. इसमें सचिव के साथ वार्ड समिति के खोले गये खाते पर चर्चा की गयी. वार्ड सदस्यों ने कहा कि खाता खुले एक माह से ज्यादा हो गया लेकिन अब तक पासबुक नहीं मिला. वहीं मुखिया वार्ड सदस्यों की बिना राय अपनी मनमानी चला रहे हैं. सबने एकजुट होने पर जोर दिया. इस मौके पर रंगीला चौधरी, सुनील पटेल, प्रतिमा देवी, बबीता देवी, सुनैना देवी, शिवकुमारी देवी, सीमा देवी, शिव पंडित, लालबाबू मुखिया, बंटी साह, सुरेश यादव, बुनीलाल पासवान, रामायण प्रसाद, जवाहर मुखिया, मंजीत कुमार राय, अनिरूद्ध प्रसाद, मंजीत कुमार राम, पंचा प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे.
