नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विवाहिता हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान वजीर राम के रूप में हुई है. यह दो वर्षों से फरार चल रहा था.
इस संबंध में शिकारपुर थाना के एसआई एवं इस काडं के अनुसंधानकर्ता शाहीद अनवर ने बताया की गिरफ्तार आरोपित विवाहिता का पति है. इस मामले में विवाहिता की मां उमरावती देवी ने शिकारपुर थाना में काडं संख्या 235/15 केश दर्ज कराया था. जिसमें आरोप लगाया गया है कि दहेज के लिए इसकी पुत्री उर्मिला की हत्या उसके पति वजीर राम एवं ससुराल वाले ने कर दिया है.
इसके बाद से सभी फरार हो गए थे. उन्होने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंजुआ सुगौली गांव से इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है.
