सिकटा : लड़की की आवाज बनाकर एक विवाहिता को अकेले में तीन मनचलों ने बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. मामले में अनजान पीड़िता ने शोर मचाया तो तीनों मनचलों ने लड़की का मंगलसूत्र छीन कर उसे जान से मार डालने की बात कह भाग निकले.
िचल्लाने पर दी धमकी
मामला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है. पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके मोबाइल पर फोनकर उसे तीन बजे सुबह लड़की की आवाज में बुलाया.
उसने आरोप लगाया कि जब वह अकेले गयी तो गांव के ही गांव के ही अभिषेक कमार, साहेब कुमार तथा विट्टू कुमार उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिये और उसके चिल्लाने पर सभी धमकी देकर भाग निकले. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी गयी है.
