बने मैट्रिक के 42 व इंटर के 32 परीक्षा केंद्र

मैट्रिक की परीक्षा में 58 हजार 256 देंगे परीक्षा इंटर में 33 हजार 463 परीक्षार्थी होंगे शामिल बेतिया : फरवरी व मार्च महीने में होने वाले वार्षिक इंटर व मैट्रिक परीक्षाओं का केंद्र निर्धारित कर दिया गया है. इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 32 केंद्र बनाये गये है. इनमें जिला मुख्यालय बेतिया में […]

मैट्रिक की परीक्षा में 58 हजार 256 देंगे परीक्षा

इंटर में 33 हजार 463 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बेतिया : फरवरी व मार्च महीने में होने वाले वार्षिक इंटर व मैट्रिक परीक्षाओं का केंद्र निर्धारित कर दिया गया है. इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 32 केंद्र बनाये गये है.
इनमें जिला मुख्यालय बेतिया में 24 तथा अनुमंडल मुख्यालय बगहा व नरकटियागंज में चार- चार परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 में कुल 33 हजार 463 छात्र छात्राओं के शामिल होने की संभावना है.
इंटर के छात्राओं का परीक्षा केन्द्र गृह अनुमंडल में होगा जबकि छात्रों का केंद्र जिला मुख्यालय बनाया गया है. मैट्रिक परीक्षा जिले के 42 केंद्रो पर दो पालियों में संचालित होगी. इनमें जिला मुख्यालय बेतिया में 21 अनुमंडल मुख्यालय बगहा में 13 एवं नरकटियागंज में 8 केंद्र बनाये गये है. मैट्रिक मेंकुल 58 हजार 256परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे.
बेतिया में मैट्रिक केंद्र : रामलखन सिंह यादव कालेज, अमना उर्दू हाइस्कूल , आलोक भारती शिक्षण संस्थान, विपिन हाइस्कूल, मिशन मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय गंडक कालोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवतसेना, मध्य विद्यालय बानुछापर, मध्य विद्यालय हिन्दू अनाथालय, मध्य विद्यालय कृष्णा बाग, सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल, महामाया महिला कालेज, संत तरेसा बालिक उच्च विद्यालय, राज हाई स्कूल, के आर हाई स्कूल, एम जे के कालेज, राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय, महंथ रामरुप गोस्वामी इंटर कालेज, के पी कन्या हाई स्कूल, सर्वोदय मध्य विद्यालय व जीएम कालेज.
बगहा में मैट्रिक परीक्षा केन्द्र
एनबीएस हाई स्कूल नरईपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पंडित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय, डीएम एकेडमी, मध्य विद्यालय पटखौली, सनराईज पब्लिक स्कूल, सहकारी प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल, मान्ट फोर्ट पब्लिक स्कूल, सीटीमांटेसरी, बीबीएन कालेज, मध्य विद्यालय नरईपुर, मध्य विद्यालय रतनमाला व मध्यविद्यालय बालक बगहा-एक.
नरकटियागंज में मैट्रिक परीक्षा केन्द्र : टी पी वर्मा कालेज, मतिसरा कुंअर कन्या हाई स्कूल, रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय नरकटियागंज, डीएवी पब्लिक स्कूल, केदार पांडेय मेमोरियल इंटर कालेज, संस्कृत महाविद्यालय व गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर.
बेतिया में इंटर के परीक्षा केंद्र
रामलखन सिंह यादव कालेज, अमना उर्दू हाइस्कूल , आलोक भारती शिक्षण संस्थान, विपिन हाईर् स्कूल, मिशन मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय गंडक कालोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवतसेना, मध्य विद्यालय बानुछापर, मध्य विद्यालय हिन्दु अनाथालय, मध्य विद्यालय कृष्णा बाग, सेके्रट हार्ट हाई स्कूल, महामाया महिला कालेज, संत तरेसा बालिक उच्च विद्यालय, राज हाई स्कूल, के आर हाई स्कूल, एम जे के कालेज, राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय, महंथ रामरुप गोस्वामी इंटर कालेज, के पी कन्या हाई स्कूल, सर्वोदय मध्य विद्यालय व जीएम कालेज , मध्य विद्यालय राजकन्या, आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, सर्वोदय मध्य विद्यालय.
बगहा में इंटर के परीक्षा केंद्र :
एनबीएस हाई स्कूल नरईपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, डीएम एकेडमी,सहकारी प्रोजेक्ट कन्या स्कूल.
नरकटियागंज में इंकर के परीक्षा केंद्र : टी पी वर्मा कालेज, मतिसरा कुंअर कन्या हाइस्कूल, रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय नरकटियागंज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >