बेतिया : पीपरा पकड़ी से साढ़े बारह लीटर देशी पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार धंधेबाज पीपरा पकड़ी के रामबचन साह, गणेश मुखिया व चोकट मुखिया बताये गये हैं.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीपरा पकड़ी कोहड़ा नदी के किनारे भारी मात्रा में देशी शराब बनाया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जहां से 12.5 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है. वहीं तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
लकड़ी के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार: मैनाटांड़. इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित पचरौता बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधबार की अहले सुबह साइकिल पर लदे दो जंगली लकड़ी के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. 44 बटालियन के सेनानायक राजेश टिंकू ने बताया कि जवानों द्वारा पिलर संख्या 429/1के समीप नाका लगाया गया था. तभी नेपाल की तरफ से दो साइकिल पर नेपाल की तरफ से जंगली लकड़ी आता हुआ दिखाई दिया.
जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो साइकिल पर लदा हुआ एक अदद शीशम व एक अदद साल की लकड़ी के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. कारोबारी की पहचान इनरवा के धुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है़ जब्त लकड़ी व गिरफ्तार को वन विभाग को सौंप दिया गया है.
