दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया

बेतिया : नेपाली पथ के सुरभि इंटरप्राइजेज में बैटरी चोरी करते चोर को शनिवार को रंगे-हाथ दुकानदार व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. चोर को पकड़ने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस नौरंगाबाग के मूसा उर्फ धीरज को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में […]

बेतिया : नेपाली पथ के सुरभि इंटरप्राइजेज में बैटरी चोरी करते चोर को शनिवार को रंगे-हाथ दुकानदार व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. चोर को पकड़ने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस नौरंगाबाग के मूसा उर्फ धीरज को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाने गयी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि चनपटिया थाना के महाना कुली के अरुण पांडेय की बैटरी थी. सुरभि इंटरप्राइजेज दुकान में बदलने के लिए आये थे. इसी बीच मूसा ने बैटरी को चुरा लिया.बैटरी को चुरा कर सुरभि इंटरप्राइजेज में ही बेचने गया था. इसी बीच बैटरी मालिक अरुण दुकान पर पहुंच गये व बैटरी को पहचान लिया. इसके बाद दुकानदार व लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >