बेतिया : शहर के नयाटोला संतघाट में लड़की के विवाद को लेकर देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई. जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का निजी स्तर पर इलाज चल रहा है. घटना को लेकर नयाटोला संतघाट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. विवाद की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गये.
लड़की के विवाद में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी
बेतिया : शहर के नयाटोला संतघाट में लड़की के विवाद को लेकर देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई. जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का निजी स्तर पर इलाज चल रहा है. घटना को लेकर नयाटोला संतघाट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच […]

थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद प्रेम-प्रसंग में लेकर हुई है. विवाद का कारण एक लड़की है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही उत्पात मचाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना की बाबत जाता है कि देर शाम नयाटोला संतघाट में खिरियाघाट के सोनू कुमार व नयाटोला खुशीटोला के नीतेश कुमार के बीच एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर पहले तू-तू, मैं-मैं हुआ. उसके बाद विवाद बढ़ने लगा. विवाद को लेकर लड़के दो पक्ष में बंट गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज निजी स्तर पर चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव कायम है.पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
तनाव
आधा दर्जन घायल, निजी स्तर पर चल रहा है इलाज
पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दर्ज की एफआइआर
थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
नगर थानाध्यक्ष बिमलेंदू कुमार ने खुद के बयान में संतघाट नया टोला विवाद में प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दोनों पक्षों पर की गयी है. प्रथम पक्ष के बैरिया थाना के खिरियाघाट के सोनू कुमार, हाट सरैया के धीरज कुमार, विकास कुमार,खुशी टोला के अमर कुमार को आरोपित बनाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष के खुशीटोला के नीतेश कुमार,नया टोला के दानिश, अंजार, अमन, शनवर को आरोपित बनाया गया है. आरोप है कि सोनू व नीतेश के बीच एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ. जिसमें वे दो गुटों में बंट गये व दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई थी.