नौ परीक्षा केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा
बेतिया : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई. इसके लिए शहर में 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न हुई. नवोदय की प्रवेश परीक्षा में जिले के कुल 4513 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इसमें से 3700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को […]
बेतिया : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई. इसके लिए शहर में 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न हुई.
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में जिले के कुल 4513 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इसमें से 3700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी केन्द्रो पर पुलिस बल दंडाधिकारी की व्यवस्था की गयी थी.
वहीं सभी केंद्रो पर नवोदय के एक एक शिक्षक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. डीइओ विश्वनाथ साह व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सी हरि बाबू भी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे. हालांकि परीक्षा के दौरान कहीं से किसी के निष्कासन की खबर नहीं है. सर्वोदय मध्य विद्यालय केंद्र पर नरकटियागंज प्रखंड के एक छात्र की तबीयत परीक्षा के दौरान बिगड़ गयी. केंद्राधीक्षक मनोज कुमार झा ने तत्काल उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया. जिसके बाद छात्र ने परीक्षा दी.
इन केंद्र पर हुई परीक्षा
नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल नौ केंद्र बनाये गये थे. इनमें विपिन हाई स्कूल, आमना उर्दू हाई स्कूल, आदर्श विपिन मध्य विद्यालय राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय, सर्वोदय मध्य विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, मिशन मध्य विद्यालय, के आर हाई स्कूल, तथा संत तरेसा बालिक उच्च विद्यालय शामिल रहे. इनमें सार्वाधिक 753 परीक्षार्थी विपिन हाई स्कूल केन्द्र पर रहे जबकि सबसे कम परीक्षार्थी सर्वोदय मध्य विद्यालय केंद्र पर रहे.