स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट डॉक्टरों की लगी ड्यूटी

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेतिया आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही विभाग की ओर से विभिन्न तरह की फाइलों को अपडेट करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है. इसमें सीएम के आगमन पर सर्वप्रथम डॉक्टरों की टीमों का गठन किया गया है़ सिविल सर्जन डाॅ […]

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेतिया आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही विभाग की ओर से विभिन्न तरह की फाइलों को अपडेट करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है.

इसमें सीएम के आगमन पर सर्वप्रथम डॉक्टरों की टीमों का गठन किया गया है़ सिविल सर्जन डाॅ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम में शामिल सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को कई जरूरी निर्देश दिये गये हैं. इनमें सीएम के साथ रखे जाने वाले सभी तरह की सुविधाओं से युक्त एंबुलेस की व्यवस्था की जा रही है. सिविल सर्जन ने बताया कि एंबुलेंस में सभी तरह की आवश्यक दवाएं व महत्वपूर्ण उपकरणों को सुसज्जित करने के लिए विशेष निर्देश दिया गया है. इसी तरह सीएम के आगमन पर विशेष डॉक्टरों को टीम में शामिल किया गया है. जिसमें डाॅ धंनजय, डाॅ नीतेश ध्वज सिंह के साथ चिकित्सकर्मी के रूप में नर्स श्यामली शर्मा, रेखा कुमारी तथा स्वास्थ्य कर्मी राजन कुमार को रखा गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >