जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में पांच जनवरी तक छुट्टी

बेतिया : जिले में कक्षा आठ तक संचालित सरकारी व निजी स्कूलों में पांच जनवरी तक छुट्टी रहेगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने ठंड व शीतलहर के चलते यह निर्देश जारी किया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है. जिले में […]

बेतिया : जिले में कक्षा आठ तक संचालित सरकारी व निजी स्कूलों में पांच जनवरी तक छुट्टी रहेगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने ठंड व शीतलहर के चलते यह निर्देश जारी किया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है. जिले में इन दिनों का ठंड का प्रकोप है. बीते दो दिनों से ठंड काफी बढ़ गयी है. इसको लेकर स्कूलों में छुट्टी की मांग की जा रही थी. इधर, प्रशासन ने इसे सख्ती से पालन कराने के निर्देश संबंधित प्रखंड के अधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >