सुबह शीश नवाया, दोपहर पिकनिक व शाम रेस्त्रां में रही रौनक

बेतिया: नववर्ष के पहले दिन विभिन्न समुदाय के लोगों ने भगवान को याद करना नहीं भूले. सुबह उठते हीं दोस्तों या परिवार को साथ मंदिर, मजिस्द व गुरूद्वारा व चर्च जाना नहीं भूले. लोगों का पिछले साल बीते बेहतर समय के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. नये साल में बेहतरी, तरक्की व अच्छे स्वास्थ्य के […]

बेतिया: नववर्ष के पहले दिन विभिन्न समुदाय के लोगों ने भगवान को याद करना नहीं भूले. सुबह उठते हीं दोस्तों या परिवार को साथ मंदिर, मजिस्द व गुरूद्वारा व चर्च जाना नहीं भूले. लोगों का पिछले साल बीते बेहतर समय के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. नये साल में बेहतरी, तरक्की व अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से दुआं मांगी.कुछ लोग मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया व गरीबों के बीच प्रसाद वितरण की. वहीं कुछ लोग चर्च में गॉड समक्ष मोमबत्तियां जलाना नहीं भूले.

शहर के दुर्गाबाग, कालीबाग व अन्य मंदिरों में ही सुबह से ही लोग जुटने लगे. पूजन-अर्चन कर लोगों ने पूरे साल सुखमय जीवन की कामना की. चर्च रोड स्थित महागिरजाघर में पूरी रात पुराने साल का पूतला फूंक प्रभु को याद कर नये साल का स्वागत किया गया.

एक तरफ जहां पूरे दिन लोग नये साल के जश्न में डूबे रहे. वहीं शाम होते ही रेस्त्रां में रौनक बढ़ गयी. लक्जरी गाड़ियों में बैठ लोग अपने परिवार के साथ होटलों तक पहुंचे. यहां लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया. नॉनवेज की खासा डिमांड रही. पिज्जा शॉप पर भी भीड़ लगी रही. तस्वीर शहर के सुप्रिया रोड स्थित किशन होटल की. यहां लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >