नरकटियागंज : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल के लिए नप प्रशासन ने कवायद शुरू कर दिया है. हर घर नल का जल योजना के लिए नप प्रशासन ने सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है. इसके लिए सात वार्डों में समरसेबल पंप लगाने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. चयनित स्थल के अनुमति के लिए नक्शा जिला पदाधिकारी को भेजा जा रहा है.
नगर परिषद के नगर प्रबंधक रीतेश कुमार ने बताया कि नगर के सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया है. जिसमें वार्ड संख्या 02, 03, 05,06, 07, 14,15 एवं 16 में स्थल निरीक्षण कर भूमि का चयन कर लिया गया है. चयनित भूमि का नक्शा तैयार कराया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति करने के लिए माॅडल प्राकक्लन का चयन भूमि की उपलब्धता, वार्ड का आकार एवं तकनीकी उपयुक्त आदि का निरीक्षण किया गया है. इसके साथ ही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कर्मी जुट गए.
जलापूर्ति करने के लिए शहर में विभाग द्वारा जिस जगह पर पाइप भूमि के अंदर लगाया जाएगा. उस स्थान को नगर परिषद द्वारा चिहिन्त कर नक्शा बनवाया जा रहा है. नगर प्रबंधक ने बताया कि एक समर शेवर पंप से दो सौ पचास से पांच सौ घरों में जल की आपूर्ति होगी. चयनित स्थल का एनओसी मिलते ही फरवरी माह में इसका इ-टेंडरिंग किया जाएगा.
जलापूर्ति के लिए होगा खर्च
नगर परिषद क्षेत्र के 25 वार्डो में हर घर नल का जल योजना के तहत शुद्व पेयजल मुहैया कराने के लिए विभाग द्वारा नौ करोड़ अस्सी लाख रुपया खर्च करने की योजना है.इस योजना के तहत प्रत्येक वार्ड के चयनित भूमि के अंदर साढ़े चार सौ फुट पाइप लगाकर समरसेबल पंप के माध्यम से ताजा पानी लोगों के घर तक उपलब्ध कराया जाना है. यह पंप ऐसा कि सीधे पानी पाइप के जरिए घरों तक पहुंचेगी. पानी को स्टोर करने के लिए ओवरहेड टैंक नहीं बनाये जायेंगे.
ऐसे होगी पाइपिंग
250 परिवार के लिए दस हजार आठ सौ लीटर पानी प्रति घंटा
500 परिवारों के लिए सोलह हजार दो सौ लीटर पानी प्रति घंटा
1000 परिवारों के लिए 27 हजार लीटर पानी प्रति घंटा
1500 परिवारों के लिए तैतालीस हजार पानी प्रति घंटा
मिलेगा शुद्ध पेयजल
आठ वार्डों के लिए मिली भूमिडीएम के मुहर लगाते हुए शुरू करा दिया जायेगा कार्य
सभी 25 वार्डों में घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजललगेगा समरसेबल पंप, नहीं होगी ओवरहेड टैंक की जरूरत
हर घर नल का जल योजना के लिए नगर के कई जगहों का निरीक्षण कर भूमि का चयन किया जा रहा है. इसमें वार्ड नंबर दो व तीन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे, वार्ड नंबर पांच व छह के लिए खोड़ी, वार्ड नंबर सात व 16 के लिए पोखरा के दक्षिण पूरब पर एवं वार्ड नंबर 14 एवं 15 के लिए देवी स्थान में भूमि का चयन किया गया है. चयनित भूमि का नक्शा तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.
सतीश कुमार, इओ नगर परिषद
नगर परिषद के 25 में से आठ वार्डों में सेवर पंप की भूमि का हुआ चयन, डीएम को भेजा गया प्रस्ताव
