मैनाटाड़/योगापट्टी : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर संध्या में भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब को जब्त करने में सफलता पाई है. थानाध्यक्ष रफीकुर्रहमान ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नेपाली शराब को थेथरी नदी के समीप स्थित बसवारी में छिपाया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस बल को कार्रवाई के लिए लगा दिया गया, जहां बंसवारी से 123 बोतल नेपाली सौंफीशराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सौंप अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
157 बोतल शराब जब्त,
मैनाटाड़/योगापट्टी : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर संध्या में भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब को जब्त करने में सफलता पाई है. थानाध्यक्ष रफीकुर्रहमान ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नेपाली शराब को थेथरी नदी के समीप स्थित बसवारी में छिपाया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस बल को […]

योगापट्टी : नवलपुर पुलिस ने दुधियावा गांव के समीप रविवार को 34 बोतल लैला शराब के साथ एक झोला छाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ढढवा गांव निवासी योगेन्द्र राम के रूप में की गयी है.
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि टीवीएस बाइक की डिक्की एवं बैग में भरकर शराब जा रहा है. पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक की जांच की तो शराब पकड़ा गया.
विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार होटल संचालक व अन्य.