बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत

नरकटियागंज : नगर के हरदिया चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास बोलेरो की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गयी है. घटना 24 नवम्बर की है. बच्ची के पिता के फर्द बयान पर एक माह के बाद शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. बेतिया पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान मे […]

नरकटियागंज : नगर के हरदिया चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास बोलेरो की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गयी है. घटना 24 नवम्बर की है.

बच्ची के पिता के फर्द बयान पर एक माह के बाद शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. बेतिया पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान मे साठी थाना के रायबरवा गांव निवासी बासुदेव राम ने बताया है कि 24 नवम्बर को अपने पूरे परिवार के साथ सलेमपुर जा रहा था.
हरदिया चौक के पास एक बोलेरो ने आकर उन्हें ठोकर मार दिया. इस घटना में उसकी तीन वर्षीय बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी. बोलरो मालिक ने खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर बेतिया एमजेके अस्पताल पहुंचाया.
बोलेरो मालिक फरार : इलाज के क्रम में उसकी तीन वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी की मौत हो गयी. जिसके बाद से बोलेरो मालिक वहां से फरार हो गया. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी मालिक की तालाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >