बैरिया में लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

बेतिया : बैरिया थाना के बलुआ-रमपुरवा गांव से एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार युवक बलुआ-रमपुरवा के प्रदीप महतो बताया गया है. पुलिस ने प्रदीप को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि प्रदीप ने बलुआ-रमपुरवा निवासी महिला चिन्ता देवी […]

बेतिया : बैरिया थाना के बलुआ-रमपुरवा गांव से एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार युवक बलुआ-रमपुरवा के प्रदीप महतो बताया गया है.

पुलिस ने प्रदीप को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि प्रदीप ने बलुआ-रमपुरवा निवासी महिला चिन्ता देवी का घर चार दिन पहले आग लगा कर जला दिया था. इस मामले में चिंता देवी ने बैरिया थाना कांड संख्या-269/016 दर्ज करायी थी. इसी मामले में बैरिया पुलिस गुप्त सूचना के आधार छापेमारी करने बलुआ- रमपुरवा गयी थी.
जहां प्रदीप को एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर ली. छापेमारी में बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, दारोगा विरेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस बल के जवान शामिल रहे.
गुरुवार को चिन्ता ने एसपी के जनता दरबार में की थी शिकायत :
बलुआ-रमपुरवा निवासी चिन्ता देवी ने घर में आग लगा कर जलाने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने को लेकर एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर शिकायत की थी. जनता दरबार में दिये चिन्ता ने चार दिन पूर्व ग्रामीण प्रदीप महतो पर घर जलाने का आरोप लगाया था. इसको लेकर बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
लेकिन पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगायी थी. एसपी विनय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैरिया थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया था. एसपी के निर्देश के बाद बैरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रदीप को गिरफ्तार कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >