महेशपुर में ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना के महेशपुर गांव के समीप टैक्टर कीचपेट मेंआने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर महेश पुर निवासी विनोद पासवान का पुत्र बताया गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ली है. घटना के बावत बताया जाता है कि डीके शिकारपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र राय […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना के महेशपुर गांव के समीप टैक्टर कीचपेट मेंआने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर महेश पुर निवासी विनोद पासवान का पुत्र बताया गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ली है.

घटना के बावत बताया जाता है कि डीके शिकारपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र राय के टैक्टर टैलर पर गन्ना लोडकर नरकटियागंज चीनी मिल ले जाया जा रहा था. इसी बीच महेशपुर के समीप उक्त किशोर ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी.
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोदकुमार सिंह ने बताया कि टैक्टर को जब्त कर लिया गया है. मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिए बेतिया भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >