झुलसी महिला की मौत

बेतिया : भोजन बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान बुधवार को एमजेके अस्पताल में हो गयी़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया़ शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी कांति देवी एक सप्ताह पूर्व भोजन बनाने […]

बेतिया : भोजन बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान बुधवार को एमजेके अस्पताल में हो गयी़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया़ शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी कांति देवी एक सप्ताह पूर्व भोजन बनाने के दौरान आग से गंभीर रूप से झुलस गयी थी़ परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया था़ जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी़

आग से महिला झुलसी: बेतिया़ मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में दीपक गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी़ परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है़ रमपुरवा गांव निवासी रहमान मियां की पत्नी फातमा खातुन मंगलवार की रात्रि में काम कर रही थी़ उसी दौरान दीपक कपड़ा पर गिर गया़ जिससें वह गंभीर रूप से झुलस गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >