खेत की रखवाली कर रही नाबालिग का अपहरण

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के सरेह में खेत की रखवाली कर रही एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. घटना 11 दिसंबर के दिनदहाड़े हुई. इस मामले में अपहृता के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया […]

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के सरेह में खेत की रखवाली कर रही एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. घटना 11 दिसंबर के दिनदहाड़े हुई. इस मामले में अपहृता के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है.

पुलिस ने इस मामले में साठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी जगरनाथ यादव के पुत्र मन्ना यादव, झुन्नू यादव और रामायण यादव को नामजद किया है. साथ ही अपहृता की बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अपहृता के पिता का आरोप है कि खेत में फसल की रखवाली करते समय उसका अपहरण कर लिया गया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >