शराबबंदी को ले डोर-टू-डोर कैंपेन करेगा प्रशासन

बेतिया : सूबे में शराबबंदी को लेकर प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन करेगा. सरकार के निर्देश पर आलोक में मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को जिले में आयोजित मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त राजेश मीणा की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को हुई. जिसमें तैयारियों की समीक्षा की […]

बेतिया : सूबे में शराबबंदी को लेकर प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन करेगा. सरकार के निर्देश पर आलोक में मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को जिले में आयोजित मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त राजेश मीणा की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को हुई. जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिसमें बताया गया कि जिले में मानव शृंखला निर्माण के लिए निर्धारित रुट में करीब दो लाख 10 हजार व्यक्तियों की आवश्यकता होगी.

प्रति किलोमीटर करीब 2000 सदस्यों की आवश्यकता जतायी गयी. बैठक में मानव शृंखला के रूट चार्ट पर विचार-विमर्श किया गया और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत मानव शृंखला के निर्माण से संबंधित किये जा रहे. तैयारियों का प्रतिवेदन शीघ्र जिला प्रशासन को दें. बैठक में राज्य साधनसेवी, मेरी आडलीन ने बताया कि मानव शृंखला निर्माण के प्रचार-प्रसार को लेकर विद्यालय स्तर पर मेहंदी रचाओं प्रतियोगिता, पतंगबाजी, खेलकूद का आयोजन कराया जायेगा. इसके साथ ही पंचायत संकुल प्रखंड स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां यथा दीवाल लेखन,
बैनर-पोस्टर, नारा लेखन, साईिकल रैली, मोटरसाइकिल रैली, पदयात्रा, डोर-टू-डोर कैम्पन का भी आयोजन किया जायेगा. उक्त बैठक में प्रशिक्षु आइएएस मनेश मीणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह, डीपीओ सर्वशिक्षा साक्षरता सरवर जहां, डीपीएम, जीविका आशा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षा, विभाग के केआरपी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आदि मौजूद रहे.
दो लाख 10 हजार लोग बनायेंगे जिले में मानव शृंखला तैयारी को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक
बैठक लेते डीडीसी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी .
फोटो : 23 बैठक में मौजूद अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >