अब घर बैठे लोगों को खाद्यान्न उपलब्धता की होगी जानकारी

एसएमएस से दी जायेगी उपभोक्ताओं को जानकारी बेतिया : अब घर बैठे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्धता की जानकारी होगी.जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर खाद्यान्न आते ही इसकी जानकारी मिलेगी. यह जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी. इसके लिए सूबे के खाद्य उपभोक्ता एवं सरंक्षण विभाग के विशेष सचिव प्रकाश कुमार ने उपभोकताओं का मोबाइल […]

एसएमएस से दी जायेगी उपभोक्ताओं को जानकारी

बेतिया : अब घर बैठे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्धता की जानकारी होगी.जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर खाद्यान्न आते ही इसकी जानकारी मिलेगी. यह जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी. इसके लिए सूबे के खाद्य उपभोक्ता एवं सरंक्षण विभाग के विशेष सचिव प्रकाश कुमार ने उपभोकताओं का मोबाइल नंबर एवं विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के यहां खाद्यान्न की आपूर्ति किये जाने के तत्काल बाद ही संबंधित उपभोक्ताओं को एसएमएस से खाद्यान्न उपलब्धता की जानकारी मिल जायेगी. जिला
आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लाभुकों को आपूर्ति किये जा रहे खाद्यान्न उनतक ससमय पहुंचे और पारदर्शी ढंग से इसका वितरण हो सके इसके लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. अब जैसे ही डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से खाद्यान्न की आपूर्ति जनवितरण प्रणाली दुकान पर होगी. वैसे ही संबंधित जविप्र दुकानदार से संबंध उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह कार्य अगले जनवरी माह से आरंभ होगी. इसके लिए सभी उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व विवरणी
एकत्र करने का निर्देश संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >