ट्रेन का टाइम पूछने पर बढ़ा विवाद
स्टेशन पर हंगामा करते यात्री.
बेतिया : ट्रेन का टाइम पूछने को लेकर रविवार को स्टेशन मास्टर व यात्रियों के बीच जम कर विवाद हो गया. गाली-गलौज के बाद नौबत हाथापाई तक आ पहुंची. मामला बढ़ता देख रेलकर्मियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ. जीआरपी, आरपीएफ के अलावा नगर व मुफस्सिल थानों की पुलिस ने मामले को शांत कराया. दोनों तरफ से जीआरपी थाने में प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं.
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह 10 बजे शहर के ब्लाॅक रोड का रहनेवाला जहांगीर खान अपने परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया. ट्रेन का शिड्यूल पता करने के लिए वह पहले पूछताछ काउंटर पहुंचा,
जहां किसी कर्मी को नहीं देख वह स्टेशन मास्टर के कक्ष में जा पहुंचा. इसी बीच ट्रेन टाइम पूछने के दौरान ही किसी बात को लेकर स्टेशन मास्टर व यात्री जहांगीर के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई भी शुरू हो गयी. इतना ही नहीं थोड़ी
स्टेशन मास्टर व
देर में सौ से अधिक यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने पहुंच कर हंगामा करने लगे. मामला बढ़ता देख अन्य रेलकर्मी स्टेशन मास्टर को अलग कमरे में ले गये. इधर, जीआरपी व आरपीएफ के जवान के पहुंचने के बाद यात्री ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए 30 हजार रुपये व सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया. वहीं स्टेशन मास्टर का कहना था कि यात्री ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया व मारपीट की.
दो घंटे तक स्टेशन
पर अफरा-तफरी
स्टेशन मास्टर ने बदसलूकी, तो यात्री ने पैसे छीनने का लगाया आरोप
पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला, प्राथमिकी दर्ज
घटना के समय मैं विभागीय काम से बाहर था. सिपाहियों को भेजा गया था. थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच भी शुरू कर दी गयी है.
बलिराम राम, थानाध्यक्ष, जीआरपी
एसएनटी स्टॉफ है जहांगीर
ट्रेन टाइम पूछने को लेकर हुए हंगामे के बाद दोनों पक्षों की ओर से एफआइआर करायी गयी है. बताया जाता है कि यात्री जहांगीर रेलवे विभाग में ही एसएनटी(सिगनल एंड टेली कम्यूनिकेशन) में कर्मचारी है. हालांकि उसकी तैनाती कहां है यह पता नहीं चल सका है. इस घटना को लेकर करीब दो घंटे तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.
