पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित सैलून मालिक गिरफ्तार

बेतिया : बिहारमें बेतिया शहर के लालबाजार में एक मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि सैलून मालिक प्रदीप मासूम को बहला-फुसलाकर बसवरियास्थित अपने दुकान ले गया. जहां उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था. इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. बाद में […]

बेतिया : बिहारमें बेतिया शहर के लालबाजार में एक मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि सैलून मालिक प्रदीप मासूम को बहला-फुसलाकर बसवरियास्थित अपने दुकान ले गया. जहां उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था. इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. बाद में लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. मामले में पुलिस ने मासूम के पिता के बयान पर सैलून मालिक प्रदीप के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

घटना शनिवार की देर शाम की है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राथमिकी में आरोप है कि मासूम को प्रदीप बहला फुसलाकर खेलाने के बहाने अपने दुकान पर ले गया. बच्ची को घर में न देखकर उसकी मां ने अपने पति को फोन से सूचना दी. सूचना पर पहुंचे पीड़ित के पिता ने मुहल्लेवासियों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की. इसी बीच सूचना मिली कि प्रदीप बच्ची को लेकर गया है. जब सभी उसके दुकान पर पहुंचे तो आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >