कैशलेस नहीं हुए पेट्रोल पंप, अटकी 0.75% छूट

विडंबना. छूट का नहीं मिल पा रहा ग्राहकों को लाभ बेतिया : पेट्रोल पंपों पर कैशलेस यानी कार्ड से ईंधन के एवज में भुगतान पर 0.75 फीसदी छूट योजना के लागू होने के तीन दिन बाद भी जिले में ग्राहकों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है. कारण है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंप […]

विडंबना. छूट का नहीं मिल पा रहा ग्राहकों को लाभ

बेतिया : पेट्रोल पंपों पर कैशलेस यानी कार्ड से ईंधन के एवज में भुगतान पर 0.75 फीसदी छूट योजना के लागू होने के तीन दिन बाद भी जिले में ग्राहकों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है. कारण है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंप से ज्यादातर पर अभी स्वैप मशीनें नहीं लग सकी हैं. जहां मशीनें लगी हैं, वहां भी बाइक चालकों से भुगतान लेने में आनाकानी की जा रही है. पंप कर्मी तमाम बहाने बना रहे हैं. लिहाजा जिले में इस छूट का लाभ ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है.
खास यह है कि जिले में संचालित तकरीबन 80 पेट्रोल पंपों में से आधे से अधिक पंपों पर अभी स्वैप मशीनें नहीं लग पाई हैं. इनमें ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के पंप हैं. जहां ईंधन भरवाने पर नगद भुगतान लिया जा रहा है. हालांकि, नोटबंदी के बाद से सरकार की ओर से पेट्रोल पंपों के संदर्भ में कई निर्देश जारी किये गये. इसमें नोटबंदी के बाद पुराने पांच सौ व हजार के नोट लेने, एटीएम कार्ड से आम उपभोक्ताओं को कैश देने के बाद कार्ड से पेमेंट पर 0.75 फीसदी छूट का लाभ मिलने का निर्देश शामिल है.
लेकिन, जिले में इन निर्देशों का कोई असर देखने को नहीं मिला. इधर, मंगलवार से कार्ड पर भुगतान पर 0.75 फीसदी छूट मिलने के नियम लागू होने के तीन दिन बाद भी यह छूट पंप पर ही अटकी दिख रही है.
कैसे मिलेगी छूट: जानकारी के मुताबिक, ईंधन पर डिजीटल भुगतान पर 0.75 फीसदी की छूट ऑयल कंपनियां कैश बैक के रुप में देंगी. पेट्रोल पंपों पर कार्ड से पेमेंट पर पूरे पैसे लिये जायेंगे. तीन दिन के अंदर छूट का पैसा ग्राहक के बैंक खाते में पहुंच जायेगा.
नरकटियागंज की तीन पंपों में से महज एक पर मशीन
नरकटियागंज. नगर के तीन पेट्रोल पंप में सिर्फ एक रवि पेट्रोलियम में स्वैप मशीन लगी है. प्रोप्राइटर रवि मल्ल का कहना है कि प्रतिदिन 125 से 150 ग्राहक स्वैप मशीन से डीजल एवं पेट्रोल की खरीदारी कर रहे है. वहीं मनोहर ऑटो सर्विस एव मेसर्स कामता चौबे एंड सन्स में स्वैप मशीन उपलब्ध नहीं है. ब्यवस्थापक ने बताया की स्वैप मशीन के लिए बैंक में आवेदन दिया गया है.
शहर के पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेमेंट नहीं िलये जाने से हो रही ग्राहकों को परेशानी .
शहरी पंपों पर मशीनें तो हैं, लेकिन खराब
1. इंडियन ऑयल पंप छावनी: डेबिट कार्ड मशीन लगी है, लेकिन लेन-देन ठप है. मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पेट्रो कार्ड से बड़े वाहनों से भुगतान हो रहा है. बाइक चालकों से नगदी ही लिया जा रहा है.
2. शंभू प्रसाद एण्ड संस एचपी पंप सुप्रिया रोड: सभी कार्ड पर भुगतान लिये जा रहे हैं. मैनेजर रवि रंजन के मुताबिक, गुरूवार की 1 बजे तक डेढ़ लाख रुपये का कार्ड से पेमेंट लिया गया.
3. मोटानी ब्रदर्स इंडियन आयल सुप्रिया रोड: स्वैप मशीन लगी है, लेकिन खराब है. बैंक से शिकायत कर दी गई है. मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि पेट्रो कार्ड से बड़े वाहनों से बुधवार को पांच लाख का पेमेंट लिया गया था.
4.अभिजीत सर्विस स्टेशन रिलायंस पंप स्टेशन चौक: सभी कार्ड एक्सेप्ट किये जा रहे हैं. मैनेजर गोविंद कुमार ने बताया कि गुरूवार की दोपहर तक 80 हजार का भुगतान लिया गया.
5. शाही पेट्रोल पंप हरिवाटिका: सभी कार्ड एक्सेप्ट किये जा रहे हैं. मैनेजर जयशंकर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तक 80 हजार का भुगतान लिया गया.
स्वाइप मशीन देने में अटक रही बैंकों की सांसे
बैंक का नाम स्वैप आवेदन मिला
भारतीय स्टेट बैंक 650 55
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया 20 00
भुगतान राशि छूट
100 75 पैसा
200 1.50 रुपए
300 2.25 रुपए
400 3.00 रुपए
500 3.75 रुपए
जिले में तकरीबन 80 पेट्रोल पंप हैं. सभी पंपों पर स्वैप मशीन अभी नहीं लग सकी है. कार्ड से पेमेंट पर छूट का लाभ के बारे में सुना हूं. इस संदर्भ में सभी पेट्रोल पंपों मालिकों के साथ बैठक कर सहमति बनी है. जहां भी स्वैप मशीनें नहीं हैं. वहां बैंक में मशीन के लिए आवेदन हो चुका है.
रामेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >