घर से बुला नाबािलग साले की हत्या

बगहा : घर से बुला कर 14 वर्षीय लड़के की हत्या उसी के सगे बहनोई ने ही कर दी है. इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब लड़के का शव एक गड्ढे से बरामद हुआ. शव को देखने से ऐसा लगता है कि पहले उसके हाथ पैर तोड़े गये हैं. उसके बाद उसकी हत्या […]

बगहा : घर से बुला कर 14 वर्षीय लड़के की हत्या उसी के सगे बहनोई ने ही कर दी है. इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब लड़के का शव एक गड्ढे से बरामद हुआ. शव को देखने से ऐसा लगता है कि पहले उसके हाथ पैर तोड़े गये हैं. उसके बाद उसकी हत्या की गयी है. हत्या का आरोपित बगहा नगर थाने के सिकटिया मच्छरगांवा का रहनेवाला है,जबकि मृतक सतेन्द्र गोंड़ बगहा थाना क्षेत्र के ही चंडीस्थान का रहनेवाला था़

वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था.
मृतक के पिता भोला गोड़ ने बगहा थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसका दामाद सुनील दो दिन पहले चंडीस्थान अपनी ससुराल आया था तथा उसके बेटा को अपने साथ बुला कर अपने घर ले गया. रास्ते में उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.बगहा थानाध्यक्ष मो अयूब ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
छह माह पहले पत्नी व बच्चे को दिया था जहर
मृतक के पिता ने बताया कि उसके दामाद ने छह महीने पहले अपनी पत्नी और ढाई साल के बच्चे को जहर देकर मारने का प्रयास किया था. उस समय उसने स्वयं भी जहर खा लिया था, लेकिन जहर खाने और खिलाने की बात समय से पता चल जाने के कारण तीनों का इलाज हो गया था और जान बच गयी थी. उसके बाद से भोला अपनी बेटी की विदाई नहीं कर रहा था.
इसके कारण उसका दामाद और ज्यादा चिढ़ा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >