बेतिया : जैसे-जैसे क्रिसमस का दिन निकट आ रहा है, वैसे-वैसे नगर के क्रिश्चयन क्वार्टर मोहल्ले में रौनक बढ़ती जा रही है. घरों में रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है. लोग केक निर्माण की तैयारियों में जुट गये हैं. घरों के साथ गिरजाघर में भी गौशाला का निर्माण शुरू हो चुका है. इसके लिए इस बार विशेषज्ञ कारीगरों को बुलाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष का गौशाला कुछ विशेष तरह से साज-सज्जा से युक्त होगा और यह दूर से लोगों को आकर्षित करेगा.
क्रिसमस की तैयारी शुरू, चर्च रोड में गूंजे कैरोल गीत
बेतिया : जैसे-जैसे क्रिसमस का दिन निकट आ रहा है, वैसे-वैसे नगर के क्रिश्चयन क्वार्टर मोहल्ले में रौनक बढ़ती जा रही है. घरों में रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है. लोग केक निर्माण की तैयारियों में जुट गये हैं. घरों के साथ गिरजाघर में भी गौशाला का निर्माण शुरू हो चुका है. इसके लिए […]

वहीं गिरजाघर आधुनिकतम सूक्ष्म और डिजायनों से परिपूरित प्रकाशयुक्त बिखेरेगा. इसको ध्यान में रखकर कारीगरों को आमंत्रित किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस नये लुक को देखने के लिए दूर-दूर से इस बार काफी संख्या में लोग जुटेंगे और इस बार बेतिया के क्रिसमस का आनंद उठायेंगे. साथ ही घरों में शाम ढलते ही कैरोल गीत भी गूंजने लगे हैं. चर्च रोड में मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों द्वारा कैरोल गायन का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ कैरोल गीत को गाया.
िगरिजाघरों में गोशाला बनाने का काम शुरू बुलाये गये विशेष कारीगर
कैरोल गीत गाते लोग एवं गिरजाघर के परिसर में गोशाला निर्माण में जुटे कारीगर.
शांति का राजा आ रहा है. बेतलहम पास एक मैदान है. ऐ पाक रात आशीष की रात. खुशी मनाओ गाओ रे जन्मा येशु राजा. शांति का राजा आ रहा है होवे जय जयकार. दूत सेना स्वर्ग से उतरकर मीठा भजन क्यों गाती है… जैसे क्रिसमस के गीतों से पूरा क्रिश्चयन क्वार्टर मंगलवार की शाम देर तक गूंजता रहा. जिसमें लोगों ने जोई माइकल के नेतृत्व में कैरोल का गायन किया. इस दौरान बेनडिक्ट अंतोनी, ज्ञान फ्रांसिस, प्रियंका रानी, एलिस मेरी, शुभम के साथ अन्य लोग शामिल रहे.