साइबर अपराधियों ने पिन नंबर पूछ उड़ाये 39 हजार रुपये

नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज बेतिया/ योगापट्टी : नवलपुर थाना के खैरटिया बुलआ निवासी अरुण कुमार राय के खाते से साइबर अपराधियों ने 39 हजार 490 रुपये उड़ा लिए हैं. उन्होंने नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनका शहादतपुर एसबीआइ बैंक में एकाउंट है. उनके फोन पर […]

नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

बेतिया/ योगापट्टी : नवलपुर थाना के खैरटिया बुलआ निवासी अरुण कुमार राय के खाते से साइबर अपराधियों ने 39 हजार 490 रुपये उड़ा लिए हैं. उन्होंने नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनका शहादतपुर एसबीआइ बैंक में एकाउंट है. उनके फोन पर एक कॉल आया. कॉल करनेवाले ने अपना नाम राहुल गुप्ता कहा व खुद को बैंक अधिकारी बताया. जब पीड़ित ने फोन के बाबत उनसे पूछा,तो राहुल ने अरुण के एटीएम की बैद्यता समाप्त होने की बात कही व एटीएम का पिन नंबर मांगा. अरुण फोन करने वाले के बातों में आये व अपने एटीएम का पिन नंबर बता दिया. कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 39 हजार 490 रुपये की निकासी कर ली गयी है. उसके बाद अरुण ठगा महसूस करने लगे. नवलपुर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >