उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़े सात पियक्कड़

बेतिया : उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने वाहन जांच के दौरान शराब पीने वाले सात लोगों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी में है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मदनपुर जंगल में वाहन जांच के दौरान हुई. इस दौरान पाया गया कि उत्तर प्रदेश से […]

बेतिया : उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने वाहन जांच के दौरान शराब पीने वाले सात लोगों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी में है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मदनपुर जंगल में वाहन जांच के दौरान हुई. इस दौरान पाया गया कि उत्तर प्रदेश से शराब पीकर सात लोग लौट रहे थे. जिनकी पहचान यूपी के महाराजगंज निवासी मोहन लाल, घुघली निवासी सोनू गुप्ता तथा पनिअहवा निवासी सुनील बीन, गोनौली मंगलपुर निवासी साहब खां, नौरंगिया निवासी मुंशी लाल, चिउंटाहां शेरवा निवासी रामजी उरांव, मदनपुर निवासी बंका सहनी के रूप में हुई.

अपहृता बरामद : मैनाटांड . भंगहा थाना क्षेत्र के सेढ़वा गांव से अपहृत हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. अपहृता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपहृता को बरामद करते हुए बयान के लिए कोर्ट भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >