वालीबॉल खेलते खिलाड़ी,
जिला टीम का चयन, भागलपुर और रांची में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी चयनित टीम
बेतिया : लक्ष्य आइटीआइ द्वारा प्रायोजित जिला बॉलीबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट 2016 के फाइनल में कंचनपुर क्लब ने पचमवा बॉलीबॉल क्लब को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. यह टूर्नामेंट जिला बॉलीबॉल एसोसिएशन के द्वारा नौ दिसंबर से आयोजित किया गया था. इसमें जिले के पंजीकृत टीमों ने भाग लिया. इस अवसर पर जिला बॉलीबॉल टीम का चयन किया गया. यह चयनित टीम आगामी 15 से 18 दिसंबर तक भागलपुर के सोनबरसा में 63वीं बिहार राज्य सीनियर चैंपियनशिप सह 24वीं रवि मेहता ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. टूर्नामेंट के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पश्चिमी चंपारण जिला टीम का गठन किया गया. टीम में कप्तान म. शरीफ, उप कप्तान नंदू कुमार के अलावा म. असलम, म. शाह आलम, योग नारायण कुमार,
विक्की कुमार, अमरेश कुमार, एहसान अंसारी, प्रीतम कुमार, अश्विनी कुमार, नीरज कुमार, अशोक कुमार शामिल हुए. जबकि टीम मैनेजर जयप्रकाश यादव को बनाया गया. टूर्नामेंट के आयोजन में टीम प्रायोजक के रूप में रॉयल फैशन, निटमे कम्प्यूटर्स, लक्ष्य आईटीआई, चाणक्या पब्लिक स्कूल, यामहा शो रूम, जय नारायण धरनीधर सेवा संस्थान आदि प्रमुख रहे. विजेता और उप विजेता टीम को एएसपी अभियान राजेश कुमार एवं सदर एसडीएम सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया. इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में संयुक्त सचिव कुंदन कुमार शांडिल्य, माधव त्रिपाठी, उपेन्द्र कुमार पांडेय, मुन्ना सिंह, श्यामजी कुशवाहा, राजकुमार के अलावा रेफरी म. अफजल, मो. अबुलैश, स्कोरर रमण कुमार झा, लायंस मैन सचिन एवं आकाश, आयोजन सचिव मनोज कुमार झा एवं तकनीकी टीम मैनेजर प्रेम कुमार झा, टीम मैनेजर जयप्रकाश यादव, सचिव सच्चिदानंद ठाकुर समेत अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई.
