नरकटियांगज में ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री.

आधा दर्जन सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द नरकटियागंज : नरकटियागंज गोरखपुर रेल खण्ड मे आधा दर्जन सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक लालबाबू राउत ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के आदेशानुसार नरकटियागंज गोरखपुर रेल खण्ड मे तीन जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन रद्द किया गया […]

आधा दर्जन सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द

नरकटियागंज : नरकटियागंज गोरखपुर रेल खण्ड मे आधा दर्जन सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक लालबाबू राउत ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के आदेशानुसार नरकटियागंज गोरखपुर रेल खण्ड मे तीन जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन रद्द किया गया है.
स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कुहासे के कारण सवारी गाडियों के परिचालन मे काफी बिलंब हो रही थी. जिसके कारण 11 दिसम्बर 2016 से अगले दो माह तक 10 फरवरी 17 तक रद्द किया गया है. वही दूसरी ओर रविवार को अचानक ट्रेनों के परिचालन रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा. खासकर छोटे स्टेशनों तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के समक्ष यह परेशानी रही. कड़ाके की ठंड मे ट्रेन के इंतजार मे बैठे यात्रियों को परेशान होते देखा गया.
ये ट्रेनें हुई हैं रद्द
नरकटियागंज से गोखरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55079, 55071 एवं 55029 को रद्द किया गया है. जबकि गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55042, 55074 एवं 55082 को रद्द किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >