44वीं बटालियन एसएसबी का तीन दिनी सामाजिक चेतना अभियान शुरू
स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में दी गयी जानकारी
रोमांचक रहा दौड़, क्रिकेट व बॉलीबॉल, हुई चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
नि: शुल्क मानव और पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
एसएसबी के अभियान में सहयोग हमारा दायित्व : जिला पार्षद
सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेत और हर सुख-दुख में साथ : सेकेंड इन कमांड
मैनाटांड : युवा नेता सह जिला पार्षद अखिलेश्वर कुमार उर्फ झुन्नू ने कहा कि एसएसबी की ओर से आरंभ यह कार्यक्रम समाज में नई चेतना लाएगी. इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध कराने के मामले में एसएसबी की कार्यशैली की उन्होंने जमकर तारीफ की और लोगों से अपील की कि जिस तरह से एसएसबी हमारी सीमा की सुरक्षा जान की बाजी लगाकर कर रही है. हमारा भी दायित्य है कि इनको हर कदम पर हम सहयोग करें.
जिला पार्षद श्री झुन्नु 44वीं बटालियन एसएसबी सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में मंगलवार को मैनाटांड़ स्टेडियम में तीन दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा फीता काटकर किया. समारोह के पूर्व एसएसबी की ओर से एक जागरूकता रैली निकालकर बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.
वहीं सेकेंड इन कमांड नीतेश कुमार ने समारोह में कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ ही अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेत है. एसएसबी के जवान लोगों के हर सुख और दुख में साथ खड़े हैं. उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ विषय पर विस्तृत चर्चा कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान सेन्ट्रल स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय रमपुरवा के छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया. वहीं समारोह में क्रिकेट व बॉलीबॉल मैच रोमांचक रहा. साथ ही दौड़, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जगाया गया.
इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर नि:शुल्क मानव और पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. मौके पर डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक, इनरवा वीओपी के राजकुमार, वसंतपुर के संतोष कुमार, लिपिक विनोद कुमार, सेंट्रल स्कूल के निदेशक प्रेमशंकर प्रसाद व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे.
मैनाटांड में फीता काटकर समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि
