प्रशिक्षण देते सीएस, एसीएमओ व अन्य .

बेतिया : आॅनलाइन हो रहे नियमित टीकाकरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ अनिल सिन्हा की एक जुगाडू ट्रिक ने टीकाकरण कर्मियों की सारी मुश्किलें ही आसान कर दी. कोल्ड चेन बनाये रखने के लिए सीएस ने न सिर्फ चेन हैंडलरों को यह ट्रिक सिखाया, बल्कि उसे याद भी करा दिया. सीएस ने प्रशिक्षणार्थी […]

बेतिया : आॅनलाइन हो रहे नियमित टीकाकरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ अनिल सिन्हा की एक जुगाडू ट्रिक ने टीकाकरण कर्मियों की सारी मुश्किलें ही आसान कर दी.

कोल्ड चेन बनाये रखने के लिए सीएस ने न सिर्फ चेन हैंडलरों को यह ट्रिक सिखाया, बल्कि उसे याद भी करा दिया. सीएस ने प्रशिक्षणार्थी चेन हैंडलरों को ट्रिक समझाते हुए कहा कि कोल्ड चेन बनाये रखने के लिए आप बस ‘ओ मेरे भगवान जो तू इतना दयालु पीड़ा हर दे’ याद रखिए. फिर आप कभी गलती नहीं करेंगे. सीएस ने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत नियमित टीकाकरण की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. गर्भवती महिला व नवजात शिशु को लगने वाली टीका भी ऑनलाइन से जुड़ गया है.

इसकी मॉनिटरिंग सरकार की ओर से की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में नियमित टीकाकरण नि:शुल्क दी जाती है. जिसका प्रतिदिन ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जायेगी. नियमित टीकाकरण में रोटा वायरस, नीमोकॉकल वैक्सीन के शामिल होने के बाद तेरह प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव होगी. आईएलआर में वैक्सीन को उपलब्ध कराया गया टोकरी में ही रखा जाना चाहिए. वहीं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.

अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन टीकाकरण में किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. टीकाकरण का रिपोर्ट समय से कार्यालय में स्वास्थ्यकर्मियों को उपलब्ध कराना होगा. मौके पर डीआईओ, डब्ल्यूएसके डॉ संजय कुमार सिंह, शशि रंजन, संतोष, जीतेशचंद्र, रौशन श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे. सभी पीएचसी जुड़ेंगे

जिले के सभी पीएचसी को इवीआइएन से जोड़ा जायेगा. सभी पीएचसी में इसके लिए 4 जी नेटवर्क वाले मोबाइल उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी के तहत सोमवार को सभी को ऑनलाइन डाटा अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया.
यहां होता है टीकाकरण
नियमित टीकाकरण सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होता है. सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पतालों में प्रतिदिन टीका करण किया जाता है. स्वास्थ्य उप केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक सप्ताह टीकाकरण होता है. प्रत्येक प्रखंडों में वैक्सीन केंद्र है. जहां से टीकाकरण केंद्रों पर कुरियर के माध्यम से वैक्सीन पहुंचने का प्रबंध है.
ये हैं ट्रिक
ओ ओपीवी(पोलियो)
मेरे मिजिल्स
भगवान बीसीजी
जो जेई
तू टिटनेस
इतना आइपीवी
दयालु डीपीटी
पीड़ा पेंटावाइलेट
हर हेपेटाइटिस बी
दे डायूलेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >