विवाहिता की हत्या कर लाश को दफनाया

लौरिया : थाना क्षेत्र के सुगौली गांव के खेखरिया टोला में एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से लाश को आनन-फानन में दफना दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ है. इस संबंध में पुलिस ने मृतका चंदा के पिता तपी यादव के फर्दबयान पर ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी […]

लौरिया : थाना क्षेत्र के सुगौली गांव के खेखरिया टोला में एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से लाश को आनन-फानन में दफना दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ है. इस संबंध में पुलिस ने मृतका चंदा के पिता तपी यादव के फर्दबयान पर ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और छानबीन शुरू कर दी है.

प्राथमिकी में मृतका के पति नंद यादव, देवर लोरिक यादव, सास मीरा देवी, ससुर नंदू यादव के अलावा राधो यादव, मालधन यादव, राजा यादव, बाका यादव, मुक्ति यादव को नामजद किया गया है. इसी थाना क्षेत्र के परोराहा निवासी मृतका के पिता तपी यादव ने लिखा है कि उनकी लड़की की शादी वर्ष 2015 में खेखरिया टोला में नंद यादव पिता नंदू यादव के साथ हुई. उसने शादी में यथाशक्ति खर्च किया. परंतु दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण उसके पुत्री की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है और आनन-फानन में लाश को ठिकाने लगा दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >