दो डीपीओ समेत कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक

बेतिया : कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सरवर जहां व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना डा़ विमल ठाकुर के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है. इसके साथ हीं दोनो शाखाओ के चlतुर्थ वर्गीय कर्मियों को छोड़ सभी […]

बेतिया : कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सरवर जहां व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना डा़ विमल ठाकुर के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है. इसके साथ हीं दोनो शाखाओ के चlतुर्थ वर्गीय कर्मियों को छोड़ सभी लिपिको व संभाग प्रभारियों काभी वेतन बंद किया गया है. वेतन बंदी का कारण छात्रवृति राशि के लिए लाभूको का भौतिक सत्यापन समय पर नही किया जाना है. इसको लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया था. जिसके बाद डीईओ ने संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >