पुलिस ने अपहृता को कराया मुक्त

बेतिया:देह व्यापार की नीयत से अपहृत लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया. अपहृता को बसवरिया के वार्ड नंबर 31 स्थित आंबेडकर नगर के रामदेव राम के घर से बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. […]

बेतिया:देह व्यापार की नीयत से अपहृत लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया. अपहृता को बसवरिया के वार्ड नंबर 31 स्थित आंबेडकर नगर के रामदेव राम के घर से बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. जानकारी के अनुसार बसवरिया निवासी लड़की के पिता अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण करने की शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें आंबेदकर नगर के रामदेव राम, लाल किशोर राम सहित एक महिला को अभियुक्त बनाया था. साथ ही आरोपितों पर लड़की के साथ देह व्यापार करने का आरोप को लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को मुक्त कराया. हालांकि, आरोपित भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >