अब छुट्टा कराने में हो रही फजीहत

परेशानी. एटीएम से निकल रहे 2000 के नोट, लोगों को हो रही दिक्कत एसबीआइ एडीबी शाखा स्थित एटीएम के पास लगी लोगों की भीड़. एसबीआइ मेन ब्रांच के पास कतार में खड़े उपभोक्ता . बेतिया : नोटबंदी के 18वें दिन बैंकों के बंद रहने से ग्राहक एटीएम की ओर दौड़ पड़े. सुबह से ही एटीएम […]

परेशानी. एटीएम से निकल रहे 2000 के नोट, लोगों को हो रही दिक्कत

एसबीआइ एडीबी शाखा स्थित एटीएम के पास लगी लोगों की भीड़. एसबीआइ मेन ब्रांच के पास कतार में खड़े उपभोक्ता .
बेतिया : नोटबंदी के 18वें दिन बैंकों के बंद रहने से ग्राहक एटीएम की ओर दौड़ पड़े. सुबह से ही एटीएम पर लंबी-लंबी कतारें लग गई. कैश निकालने को लेकर लोग जद्दोजहद करने लगे. मारामारी, ठेलमठेल और घंटे भर की मशक्कर के बाद एटीएम से हाथ में दो हजार के नये नोट मिले. लगा कि अब काम हो जायेगा, लेकिन दो हजार की नोट के छुट्टा को लेकर बाजार में हुई परेशानी के बाद ग्राहकों की बेचैनी बढ़ गई.
इधर, नोटबंदी के बाद उत्पन्न हुई समस्या अभी सामान्य हो ही रही थी कि शनिवार को बैंको की बंदी ने एकबार फिर से लोगो परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को बैंक मे अवकाश रहा. और रविवार को भी बंदी हीं है.
इससे लोगो काएकमात्र सहारा एटीएम रहा. लेकिन कई एटीएम में कैस नही होने का बोर्ड लटका मिला. जिससे ग्राहक दिनभर परेशान दिखे. जो एटीएम खुले थे वहां सुबह से लंबी कतारे लगी हुई थी.
एटीएम में कतारो का सिलसिला सुबह से शुरु होकरशाम तक चलता रहा. इस दौरान राहत कीबात यह रही कि एटीएम में नोट खत्म होने के घंटे दो घंटे बाद हीं उसमें राशि डालने का कार्य किया जा रहा था.
हालाकि बैंक बंदी के बीच शहर के ज्यादातर एटीएम शनिवार को खुले ही नही. करीब एक दर्जन एटीएम के भरोसे लोगो ने शनिवार का दिन काटा. जबकि रविवार बाकी है.
सोमवार को बैंक खुलेंगे . उस दिन भी विपक्षियो की भारत बंद का आहवान किया गया है. उस दिन यातायात के साथ साथ बैकिंग सेवाओ पर भी असर पड़ने कीसंभावना है. इस प्रकार मंगलवार से स्थिति फिर सामान्य होने की संभावना दिख रही है. हालाकि मंगलवार को ज्यादा भीड़ होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >