बेखौफ बदमाशों ने फिर मांगी एचएम से रंगदारी

दो दिन पहले परचा फेंक मांगा था दस लाख रुपये, पुलिस को सूचना देने पर भी परचा चिपका दी थी जान से मारने की धमकी बार-बार धमकी मिलने से एचएम शशि पांडेय का पूरा परिवार दहशत में, पुलिस खुलासा करने में नाकाम बेतिया/सरिसवा : दो दिन पहले परचा फेंक दस लाख की रंगदारी मांगने के […]

दो दिन पहले परचा फेंक मांगा था दस लाख रुपये, पुलिस को सूचना देने पर भी परचा चिपका दी थी जान से मारने की धमकी

बार-बार धमकी मिलने से एचएम शशि पांडेय का पूरा परिवार दहशत में, पुलिस खुलासा करने में नाकाम

बेतिया/सरिसवा : दो दिन पहले परचा फेंक दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले से लालसरैया गांव की रहने वाली एचएम शशि पांडेय का पूरा परिवार अभी सहमा ही था कि शनिवार की सुबह एक बार अपराधियों ने एक बार फिर इनके परिवार को दहशत में ला दिया. मकान की दीवाल पर मैसेज लिख अपराधियों ने तीन दिन के अंदर दस लाख रुपये तैयार रखने की बात कहीं, नहीं देने पर तीनों बेटों के हत्या की धमकी की बात दोहराई़

मामले में एचएम शशि पांडेय के पति बृजकिशोर पांडेय ने पुलिस को सूचना दे दी है़ इसके मुताबिक, शनिवार की सुबह जब वह उठे थे तो देखे कि मकान के बाहर खिड़की के पास नीले रंग से कुछ लिखा हुआ है. करीब से जाकर पढ़ने पर पता चला कि अपराधियों ने फिर मैसेज लिख रंगदारी मांगी है़ यह लिखावट नीले रंग की खली से किया गया है. जिसका प्रयोग आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाता है़ इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं.

इस मामले में थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है़ जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा. बता दें कि इसके पूर्व बुधवार की सुबह रंगदारी का परचा मिला था. मामले की जांच कर पुलिस के लौटने के तुरंत बाद एक और परचा मिला, जिसमें पुलिस को सूचना देकर अच्छा नहीं करने की बात लिखी गई थी. अब दिवाल पर मैसेज लिखा मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >