शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में िदया आवेदन मैनाटांड़ : तीसरी कक्षा की एक छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया. मामले में शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है. घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय इनरवा का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़ आरोप स्कूल के […]

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में िदया आवेदन

मैनाटांड़ : तीसरी कक्षा की एक छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया. मामले में शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है. घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय इनरवा का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़ आरोप स्कूल के शिक्षक सत्येंद्र साह पर लगा है़ इसके मुताबिक, शिक्षक ने तीसरी वर्ग की छात्रा एकसार की पिटाई की है़ मामले में एकसार के पिता नेजामुल खां ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि सहायक शिक्षक सत्येंद्र साह ने जानबूझ कर उनकी पुत्री की िपटाई की. इधर, इनारवा थाने के पुअनि मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन िमला है़ आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >