हार्डवेयर व्यवसायी के पुत्र से 50 हजार लूटा

बेतिया : शहर के हजारीमल धर्मशाला परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाल बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रवि कुमार जैन के बेटे से 50 हजार रुपये लूट लिये. अपराधियों ने भरे झोले में ब्लेड मार कर दिया. इस बारे में व्यवसायी रवि कुमार जैन ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों […]

बेतिया : शहर के हजारीमल धर्मशाला परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाल बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रवि कुमार जैन के बेटे से 50 हजार रुपये लूट लिये. अपराधियों ने भरे झोले में ब्लेड मार कर दिया. इस बारे में व्यवसायी रवि कुमार जैन ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि व्यवसायी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, व्यवसायी रवि जैन का पुत्र उमंग कुमार हजारीमल स्थित पीएनबी शाखा में 50 हजार रुपये जमा करने गया था. पैसा झोला में रखा गया था. वह पैसा लेकर बैंक के अंदर गया. जब पैसा जमा करने के लिए झोला में हाथ डाला,तो वह आश्चर्य चकित हो गया. झोला ब्लेड से कटा हुआ था व झोले में रखा पैसा गायब था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >