20 कार्टन सरकारी दवा बरामद, दो गिरफ्तार
जयनगर : रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को स्टेशन पर भारी मात्रा में सरकारी दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों हावड़ा से जयनगर तक आनेवाली धुरियान पैसैंजर ट्रे्न से जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर उतरे थे. हिरासत में लिये गये आरोपितों की पहचान दरभंगा किलाघाट निवासी राजकुमार […]
जयनगर : रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को स्टेशन पर भारी मात्रा में सरकारी दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों हावड़ा से जयनगर तक आनेवाली धुरियान पैसैंजर ट्रे्न से जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर उतरे थे. हिरासत में लिये गये आरोपितों की पहचान दरभंगा किलाघाट निवासी राजकुमार गुप्ता व जयनगर यूनियन टोल निवासी संतोष कुमार साह के रूप में हुई है.
पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे इन दवाओं को डीएमसीएच के अवकाश प्राप्त कर्मी रघुवीर भगत से लाते हैं. इसके बाद खुले बाजार में बेच देते हैं. दोनों के पास से सरकारी अस्पताल में रोगियों को दिये जाने वाले एंटिबायोटिक इंजेक्शन (1000 एमजी) के 469 वायल
20 कार्टन सरकारी
बरामद हुए. एक वायल का बाजार में कीमत लगभग 50 रुपये है. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित हाबड़ा से जयनगर आनेवाले धुलियान ट्रेन से दिन के तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे. इनके पास 20 कार्टन थे. आरपीएफ के एक जवान को आते देख दोनों कार्टन को छिपाने की कोशिश करने लगे. इससे जवान को शक हुआ और उसने दोनों कार्टन की जांच की, जिसमें सरकारी दवा मिली.
आरपीएफ दरभंगा के उप निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों धंधेबाजों ने स्वीकार किया है कि वे डीएमसीएच के एक सेवानिवृत्त कर्मी से दवा लाकर जयनगर व आसपास के दवा विक्रेताओं और निजी नर्सिंग होम में पहुंचाते थे. जयनगर आरपीएफ प्रभारी द्वारिका साह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को जब्त दवाओं के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष सुदीन बेसरा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को रेल कारागृह समस्तीपुर भेज दिया गया.
आरपीएफ जवानों ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर ने पकड़ा
दोनों ने डीएमसीएच के सेवानिवृत्त कर्मी से दवा लेने
का किया खुलासा
दरभंगा से दवा लाकर निजी अस्पताल व दुकानों में सालों से करते हैं सप्लाई
गिरफ्तार धंधेबाजों में एक दरभंगा व दूसरा जयनगर का रहनेवाला
एंटीबायोटिक इंजेक्शन के 469 वायल बरामद