आजिज हो सांसद बोले, डीएम साहब हर हाल में शुरू कराइये आइसीयू

लापरवाही Â बनने के तीन साल बाद भी नहीं चालू हो सका आइसीयू समीक्षा बैठक में सांसद ने प्रशासनिक लापरवाही पर जतायी चिंता कहा पिछली बैठक में 26 जनवरी को ही उद्घाटन का किये थे दावा 10 सितंबर से आईसीयू चालू करने की सांसद डाॅ संजय ने कही बात बेतिया : एमजेके सदर अस्पताल का […]

लापरवाही Â बनने के तीन साल बाद भी नहीं चालू हो सका आइसीयू

समीक्षा बैठक में सांसद ने प्रशासनिक लापरवाही पर जतायी चिंता
कहा पिछली बैठक में 26 जनवरी को ही उद्घाटन का किये थे दावा
10 सितंबर से आईसीयू चालू करने की सांसद डाॅ संजय ने कही बात
बेतिया : एमजेके सदर अस्पताल का आइसीयू हाथी का दांत बन गया है़ सोमवार को कलेक्ट्रेट में सांसद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में चिंता, चर्चा, नाराजगी और आदेशों-निर्देशों का सबब बना रहा.
बनने के तीन साल बाद भी आइसीयू के चालू नहीं होने और बार-बार आश्वासनों से आजिज सांसद डाॅ सजय जायसवाल ने प्रशासनिक अफसरों को खरी-खोटी सुनाई. बोले, डीएम साहब! हर हाल में अब 10 सितंबर को आइसीयू का उद्घाटन सुनिश्चित कराइये.
क्या कमी हैं, क्या नहीं है, वह सब मैं नहीं जानता़ सांसद डाॅ जायसवाल निगरानी समिति की बैठक के बाद आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे़ समीक्षा के दौरान सांसद ने सिविल सर्जन को जिले में प्रसव पीडि़त महिलाओ को उपलब्ध कराये गये एम्बुलेंस का पूर्ण ब्योरा की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करानेका निर्देश दिया.
बैठक के दौरान डाॅ जायसवाल ने बैरिया के लौकरिया एवं मलाही बलुआ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी अगले माह में चालू करने का निर्देश दिया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलायी जा रही तमाम योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा हुई और जरूरी निर्देश जारी किये गये़
26 जनवरी से ही शुरू करने का था दावा : आइसीयू को बीते 26 जनवरी से ही शुरू करने का दावा था़ यह दावा खुद डीएम और सांसद ने पिछली बार हुई निगरानी समिति की बैठक में किया था. लेकिन, यह दावे हवा-हवाई साबित हुई़
प्रभात खबर में प्रकािशत खबर को सांसद ने लिया संज्ञान में
गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज की आइसीयू के चालू नहीं होने से नाराज सांसद इस बार हर हाल में 10 सितंबर को उसका उद्घाटन कराने के मूड में हैं. बता दें कि बीते 26 अगस्त को प्रभात खबर में पेज नंबर तीन पर आईसीयू के उपकरण हो रहे बेकार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी़ खबर में आईसीयू की दुर्दशा, उसके उपकरण आदि की जानकारी दी गई थी़ इसे सांसद ने गंभीरता से लिया.
ये है आइसीयू में सुविधा
चार अत्याधुनिक बेड
वेंटीलेटर
कार्डियेक मॉनीटर
डिफ्यूबरेटर
इसीजी
संक्शन मशीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >