हमले के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई की ओर से सोमवार को विभाग प्रमुख केशरीनंदन शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शहर के सोआबाबू चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रमुख विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि जब से राज्य में […]

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई की ओर से सोमवार को विभाग प्रमुख केशरीनंदन शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शहर के सोआबाबू चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रमुख विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि जब से राज्य में महागबंधन की सरकार बनी है.

लोकतंत्र लहूलुहान होता जा रहा है. समाज की खातिर आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार हों या विपक्ष के नेता व समाजसेवी एक साजिश के तहत इनकी हत्या की जा रही है. हद तो यह है कि नीतीश राज में अब छात्र नेता भी सुरक्षित नहीं है.
वक्ताओं ने की हमले की िनंदा
कॉलेज प्रमुख रवि कुमार पटेल ने कहा कि राज्य में गंभीर असहिष्णुता की स्थिति है. जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है. अपराधियों के बीच प्रशासन का भय नहीं है. नगर प्रमुख राहुल पांडेय ने छात्र नेता पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग. उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है,तो विद्यार्थी परिषद् सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगा.
पुतला दहन के दौरान छात्रा नेताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. मौके विकास कुमार, सर्वेश कुमार, रणधीर यादव, शैलेश दूबे, आयुष कुमार, समीम अख्तर, राजबीर सिंह, आदित्य उत्कर्ष, पप्पू, शिवांक, प्रतीक, सागर, शुलभ सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
एबीवीपी के प्रमुख केशरीनंदन शर्मा पर रविवार को मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने िकया था जानलेवा हमला
छात्र नेताओं ने कहा, राज्य सरकार में सुरक्षित नहीं है लोकतंत्र
गंभीर असहिष्णुता के हालात से गुजर रहा प्रदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >