लूट कांड के फरार तीन आरोपित धराये

बेतिया : आठ साल से लूटकांड में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में चनपटिया थाना के दुबवलिया के नूर अब्बास अंसारी, खलील अंसारी व नसीम अंसारी है. इनकी गिरफ्तारी इनके घर से रविवार की देर रात हुई. बताया जाता है कि उक्त अपराधियों ने वर्ष 2008 में […]

बेतिया : आठ साल से लूटकांड में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में चनपटिया थाना के दुबवलिया के नूर अब्बास अंसारी, खलील अंसारी व नसीम अंसारी है.
इनकी गिरफ्तारी इनके घर से रविवार की देर रात हुई. बताया जाता है कि उक्त अपराधियों ने वर्ष 2008 में बेतिया- चनपटिया मुख्य पथ में जोकहां मोड के समीप घटना को अंजाम दिया था.
अपराधियों की पहचान के बाद उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लेकिन सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गये थे. इधर हाल के दिनों में सूचना मिली ये सभी अपने पैतृक घर पर आये हुए है. इसी सूचना के आधार पर मनुआपुल थाना की पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
वर्ष 2007 में भी लूट की घटना को दिये थे अंजाम
गिरफ्तार आरोपी नूर अब्बास अंसारी, खलील अंसारी व नसीम अंसारी ने वर्ष 2007 में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसका खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >