बंगाली कॉलोनी तोड़फोड़ का मुख्य आरोपित भोला धराया

बेतिया : बेलबाग बंगाली कॉलोनी में तोड़फोड़ व लूटपाट मचाने के मुख्य आरोपी भोला राम को पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी भोला की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह एमजेेके हॉस्पिटल के समीप से गुजर रहा था. वही इस मामले के अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान तेज कर दी है. […]

बेतिया : बेलबाग बंगाली कॉलोनी में तोड़फोड़ व लूटपाट मचाने के मुख्य आरोपी भोला राम को पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी भोला की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह एमजेेके हॉस्पिटल के समीप से गुजर रहा था.

वही इस मामले के अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान तेज कर दी है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी भोला राम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस नगर के अांबेडकर कॉलोनी से निकली थी. विसर्जन जुलूस में शामिल भोला समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस दौरान बंगाली कॉलोनी के अजीत सरकार के जेनरल स्टोर में लूटपाट व तोड़फोड़ की थी.
इस मामले में पीड़ित दुकानदार अजीत सरकार के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >