बेतिया/बैरिया : बैरिया प्रखंड के सिरिसिया गांव में संचालित मदरसा तालीमुल कुअरन के मुख्य द्वार पर बुधवार की सुबह अचानक हाईटेंशन तार गिर गया.
जिसमें तत्काल विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जिसको लेकर मदरसे में रहने वाले अनाथ बच्चों ने मदरसे के मुख्य द्वार पर तार बदलने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. मौके पर मदरसे के प्रधान शिक्षक अंसारूल हक एवं शिक्षक महम्मद इसराफील, अशफाक आलम, महम्मद हुसैन आलम ने संयुक्त रूप से बताया कि जर्जर तार को बदलने के लिए कनीय अभियंता को अनेकों बार आवेदन देने के बाद भी तार नहीं बदला गया जा सका है.
