आदेश की प्रति जला शिक्षकों का प्रदर्शन

बेतिया : शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की मॉनिटरिंग आईवीआरएस के माध्यम से करने के प्रधान सचिव शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध मे मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक संघ ने आदेश की प्रति जलाया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि प्रधान सचिव का उक्त आदेश तुगलकी […]

बेतिया : शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की मॉनिटरिंग आईवीआरएस के माध्यम से करने के प्रधान सचिव शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध मे मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक संघ ने आदेश की प्रति जलाया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि प्रधान सचिव का उक्त आदेश तुगलकी फरमान है.

आकस्मिक अवकाश आकस्मिक कार्यों के लिए होता है फिर दो-तीन दिन पूर्व अवकाश के लिए कोई शिक्षक कैसे आवेदन कर सकता है. जिला उपाध्यक्ष धमेन्द्र दूबे ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए अविलंब वापस लेने की मांग की. संयोजक संजय पटेल ने कहा कि प्रधान सचिव का यह आदेश शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने वाला है. इसकी वजह से शिक्षक दबाव मे होगें और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी. मौके पर संतोष यादव, यादव लाल, अरविंद उपाध्याय, गेनालाल शर्मा, गजेंद्र पांडेय, शैलेश राव, मंकेश्वर राम, मंजूर आलम आदि मौजूद थे.

दो अभियुक्त गिरफ्तार
गौनाहा : सहोदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि थाना कांड 17/15 के अभियुक्त रमेश महतो व भुआली महतो दोनो पिपरा गांव के रहने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >