गौनाहा : गौनाह-नरकटियागंज मुख्य पथ रमपुरवा के मंगलवार को हुए बाइक दुर्घटना मे एक की मौत घटना स्थल हो गयी. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए गौनाहा रेफरल अस्पताल मे भरती कराया है. मृतक की पहचान मेघौली गांव निवासी महंथ महतो के पुत्र सुनील महतो के रूप मे हुई है. घायल व्यक्ति परसा निवासी नथूनी मियां का पुत्र मोसाहेब मियां बताया जाता है.
दोनों बाइक सवार रूपौलिया नयका टोला से शराब पीकर मेघौली लौट रहे थे. संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी. जिससे बाइक गड्ढ़े मे गिर गयी. जिससे बाइक सवार सुनील महतो की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि मोसाहेब घायल हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घायल को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया.
