हथियार का डर दिखा ट्रांसपोर्टर से मांगा चंदा

बेतिया : शहर पांडेय ट्रांसपोर्ट के संचालक से सरस्वती पूजा के नाम पर हथियार के बल पर पूजा समिति के लोगों ने 2 हजार रुपये चंदा मांगी है. चंदा नहीं देने पर ट्रांसपोर्ट में गाड़ी नहीं चलने देनी की धमकी देकर चलते बने. घटना की सूचना मिलते हीं नगर थाना की पुलिस ट्रांसपोर्ट पहुंच कर […]

बेतिया : शहर पांडेय ट्रांसपोर्ट के संचालक से सरस्वती पूजा के नाम पर हथियार के बल पर पूजा समिति के लोगों ने 2 हजार रुपये चंदा मांगी है. चंदा नहीं देने पर ट्रांसपोर्ट में गाड़ी नहीं चलने देनी की धमकी देकर चलते बने.

घटना की सूचना मिलते हीं नगर थाना की पुलिस ट्रांसपोर्ट पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जा रही है. हालांकि इस घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट संचालक की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
घटना के बावत बताया जाता है कि सरस्वती पूजा समिति के सात-आठ लोग पांडेय ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पहुंचे. इनमें कुछ लोगों के पास हथियार भी दी. सभी लोग एक साथ संचालक से 2 हजार रुपये सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगा.
संचालक ने दो हजार रुपया चंदा देने से इंकार कर दिया. कुछ देर के बाद संचालक के सेल फोन पर 9155618902 नवंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपना नाम शशि बताते हुए निर्धारित चंदे की राशि देने की बात कही व कहा कि राशि नहीं देने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाडि़यों को नहीं चलने दिया जायेगा.
नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की ओर से किसी तरह की अब लिखित शिकायत नहीं की गयी है. अगर शिकायत की जाती है,तो प्राथमिकी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >